फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Exceeded the limits of inhumanity

प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का नहीं किया इलाज

Thu, 12 Nov 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 12 Nov 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
Exceeded the limits of inhumanity

पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल में एक बार फिर से अमानवीयता की हदें पार कर दी गई। अस्पताल में प्रसव पीड़ा से कराह रही प्रीति बोहरा उर्फ प्रियंका पर किसी को तरस नहीं आया। प्रसव वेदना झेल रही महिला के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी काफी मददगार साबित हुई, जिनके हस्तक्षेप के बाद महिला को पिथौरागढ़ रेफर करने के लिए आपात 108 वाहन बुलाया गया, लेकिन 108 वाहन का इंतजार करते हुए महिला ने अस्पताल में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

विज्ञापन


प्रीति को बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे उसके परिजन अस्पताल ले आए थे, लेकिन अस्पताल में महिला डॉक्टर का कोई अता-पता नहीं था। बड़ी मुश्किल से एक नर्स प्रीति को देखने के लिए आई। उसने देखते ही महिला को पिथौरागढ़ ले जाने को कहा। इसी बीच तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी आतिशबाजी से घायल बच्चों की सुध लेने आई तो उन्होंने अस्पताल के बाहर दर्द दे कराह रही प्रियंका को देखा। उन्होंने तत्काल सीएमएस डॉ. मंजीत सिंह को इसकी जानकारी दी। डॉ. सिंह अस्पताल में आए और उन्होंने महिला को रेफर करने के लिए 108 की व्यवस्था कराई। इसी दौरान इंतजार करते हुए महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


वहीं, रीता का कहना है कि इस दौरान कई बार ऐसे क्षण भी आए जब महिला के जेठ राजेंद्र बोहरा सहित परिजनों ने उसके बचने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। महिला के जेठ राजेंद्र बोहरा का कहना है कि वह आर्थिक तंगी के कारण प्रीति को अन्यत्र ले जाने में असमर्थ थे तथा उन्हें 108 की सेवा भी नहीं दी जा रही थी। रीता के आने के बाद पाटी से 108 सेवा तब आई, जब महिला का प्रसव हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed