फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Caught smuggling goods

पुलिस ने डेढ़ लाख का तस्करी का सामान पकड़ा

Thu, 21 Jan 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Thu, 21 Jan 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Caught smuggling goods

पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा लाखों रुपये का चायना मेड डिब्बा बंद फास्टफूड आइटम और मसाला पकड़कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया। नेपाल से कई बार में लाकर सामान बनबसा में जमा किया गया था। महिला तस्कर से पूछताछ की जा रही है कि यह सामान किसे डिलीवर किया जाना था।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एसआई डीएस जलाल, कांस्टेबल भगवान सिंह, हरीश मेहता, महिला कांस्टेबल सुनीता चंद होटल-ढाबों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक होटल के बाहर एक महिला के पास रखे सामान के संबंध में पूछताछ की गई तो वो सकपका गई। संदेह होने पर जब पुलिस ने बोरों और पेटियों को खोला तो उसमें बड़ी संख्या में चीन निर्मित सूप मसाला, मिर्च का अचार, सनफ्लावर का भुना बीज बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस को छह कट्टे सनफ्लावर बीज के अलावा अन्य सामान की 44 पेटियां मिलीं। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि पकड़े गए सामान को मय महिला तस्कर नेपाल निवासी चुईंग लामा को खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। कस्टम ने पकड़े सामान की नेपाल में खरीद कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed