फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bisun Bajrikot 25 thousand in the store theft

बिसौन बाजरीकोट में दुकान से 25 हजार की चोरी 

Thu, 19 Jan 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 19 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bisun Bajrikot 25 thousand in the store theft
बिसौन बाजरीकोट में चोरों ने इस सरियां से दुकान का ताला तोड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 जिला मुख्यालय के समीपवर्ती बिसौन बाजरीकोट गांव में बुधवार रात चोरों ने दुकान और चक्की का ताला तोड़कर पांच हजार की नगदी के साथ करीब बीस हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की ओर से कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया है। 

जानकारी के अनुसार बिसौन बाजरीकोट गांव में सोबन सिंह कार्की की दुकान और चक्की में चोरों ने ताला तोड़कर नगदी और सामान चुरा लिया। मामले की जानकारी दुकानदार को बृहस्पतिवार को सुबह दुकान खोलते समय हुई। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दुकानदार सोबन सिंह का कहना है कि दो साल पूर्व भी उनकी दुकान में इसी तरह से चोरी हुई थी। तब पुलिस न तो मामले का खुलासा कर सकी और न ही उसने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed