फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aanganbadi in chaos again

आंगनबाड़ी केंद्र में फिर अराजकता

Wed, 09 Sep 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 09 Sep 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन

जिला मुख्यालय का गोरलचौड़ आंगनबाड़ी केंद्र इन दिनों अराजकतत्वों के निशाने पर है। मंगलवार रात एक बार फिर अराजकतत्वों ने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ा। उन्होंने चोरों ने केंद्र में रखे गए संकुल संसाधन केंद्र खर्ककार्की के कई अभिलेख फाड़ दिए और केंद्र में रखा सामान बिखेर दिया। घटना की जानकारी बुधवार को स्कूल खुलने पर हुई। एक पखवाड़े के भीतर आंगनबाड़ी केंद्र में अराजकतत्वों की दूसरी वारदात से खलबली मची है। पुलिस जहां अभी पहली घटना का पर्दाफाश भी नहीं कर पाई थी कि अराजकतत्वों ने उसे चुनौती देते हुए दूसरी घटना की। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है।

विज्ञापन


केंद्र में 31 अगस्त को भी दरवाजे का कुंडा तोड़कर सामान बिखेरा था, जिसके  बाद आंगनबाड़ी केंद्र के कुंडे और दरवाजों को और अधिक मजबूत किया गया था। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर कार्यकत्री शशिप्रभा, सहायिका दीपा नाथ, शिक्षक मुकेश वर्मा आदि ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। बाजार चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह के अनुसार विवेचना का कार्य जारी है।
विज्ञापन


गैस खत्म होने से नहीं बन सकी खिचड़ी
आंगनबाड़ी केंद्र में घुसे अराजकतत्व बेहद इत्मीनान में रहे। उन्होंने केंद्र का ताला तोड़ने के बाद वहां रखी खाद्य सामग्री से खिचड़ी पकाने का प्रयास भी किया, लेकिन केंद्र का गैस सिलेंडर खत्म होने पर खिचड़ी आधी ही पक सकी। अराजकतत्वों ने खिचड़ी खाने के लिए पानी का इंतजाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक हो चुकी हैं चोरी की छह वारदात
जिले में जनवरी से अब तक चोरी की छह से अधिक वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार अब तक चोरी की तीन, नकबजनी की छह और वाहन चोरी की तीन वारदातें हुई हैं, जिसमें दो मोटर साइकिल और एक जीप शामिल है, जबकि वर्ष 2014 में चोरी की चार, नकबजनी की एक और वाहन चोरी की एक वारदात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed