{"_id":"5b770d0042c792464f4960c3","slug":"91534528768-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्ककार्की के पूर्व ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खर्ककार्की के पूर्व ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय से लगी खर्ककार्की के पूर्व ग्राम प्रधान नवीन सिंह कार्की पर शुक्रवार को जूप के पास कुछ लोगों ने दिन दहाड़े हॉकी, डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उन्हें बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पूर्व प्रधान ने सोशल मीडिया पर अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले की जानकारी का वीडियो अपलोड किया। इसमें उन्होंने कुछ लोगों पर रिवॉल्वर से गोली चलाने का आरोप भी लगाया है।
नवीन के अनुसार शुक्रवार वह डेयरी के पास एक दुकान में बैठा था। इसी दौरान एक वाहन में सवार नौ, दस लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ का माहौल पैदा हो गया। आरोपी उसे मरा जान मौके से फरार हो गए। बाद में उसे 108 से जिला अस्पताल लाया गया। पूर्व प्रधान के सिर और नाक में गंभीर चोटें आई हैं। घायल ने पहली पत्नी और कुछ अन्य रिश्तेदारों पर हमले का आरोप लगाया है। कोतवाल सलाउद्दीन खान के मुताबिक अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अलबत्ता मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हैंड फ्री बाइकिंग में नाम कमा चुके हैं नवीन
चंपावत। खर्ककार्की के पूर्व ग्राम प्रधान नवीन कार्की हैंड फ्री बाइकिंग में देश-विदेश में खासा नाम कमा चुके हैं। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के अलावा शीतलपेय कंपनी माउंटेन डयू के डर के आगे जीत के विज्ञापन के जरिए वह बिना हाथ लगाए मोटर साइकिल चलाने के लिए अपनी खासी पहचान बना चुके हैं।