फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दस्तावेज पलटने तक ही सीमित है पुलिस

दस्तावेज पलटने तक ही सीमित है पुलिस

Sun, 01 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
दस्तावेज पलटने तक ही सीमित है पुलिस

विज्ञापन
चंपावत। लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष एचके उप्रेती के आदेश के बाद निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीवी (टीजे) मोटर मार्ग में मुकदमा तो दर्ज हुआ, मगर जांच की गति खासी सुस्त है। इस मार्ग के पैकेज नंबर टू के ठेकेदार के खिलाफ 21 मार्च को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। लेकिन पुलिस अभी दस्तावेजों को कब्जे में लेने के बाद पत्रावलियों के पन्ने ही पलट रही है।

लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष ने 13 मार्च को कार्रवाई करने के पीआईयू को आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद टीजे मोटर मार्ग की कार्यदायी संस्था परियोजना क्रियान्वयन इकाई के अधिशासी अभियंता आरके पुनेठा ने धांधली का मुकदमा दर्ज कराया था। पीआईयू की तहरीर पर टनकपुर थाने में पैकेज नंबर टू के ठेकेदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 व 471 के अंतर्गत ठेकेदार दिलीप सिंह अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

123 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पैकेज नंबर टू (चूका से रूपालीगाड़ तक 24.45 किमी) के ठेकेदार पर अनुभव प्रमाणपत्रों में धांधली करने का आरोप लगे थे। बाद में शासन द्वारा की गई उच्च स्तरीय जांच में मामले की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी टनकपुर के थानेदार अरुण वर्मा का कहना है कि पुलिस पूरे मामले से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस मामले को उठाने वाले लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का कहना है कि करोड़ों की धांधली वाले इस प्रकरण में पुलिस की जांच की गति बेहद धीमी है। कहा कि जांच में हीलाहवाली कर मामले को लटकाने का प्रयास किया जा रहा है। निष्पक्ष व तेज गति से जांच नहीं होने पर वे आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed