फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी में तीन को पकड़ा

विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी में तीन को पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी में तीन को पकड़ा

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ऊर्जा निगम की देहरादून और हल्द्वानी से आई विजिलेंस टीम ने छापा मारकर चंपावत और लोहाघाट में तीन बिजली चोरों को पकड़ा है। विद्युत चोरों पर जुर्माना भी लगाया है।


बुधवार की शाम को हल्द्वानी से आए एई विजिलेंस अंबिका यादव, जेई विजिलेंस ओपी शर्मा और देहरादून से आए विजिलेंस इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह सामंत की टीम ने लोहाघाट और चंपावत क्षेत्र में कई जगह छापे मारे। उन्होंने होटलों, अस्पतालों, नव निर्मित भवनों आदि में भी छापा मारा। ऊर्जा निगम के एसडीओ विकास भारती ने बताया कि टीम द्वारा तीन लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। तीनों पर 144982 रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि तीन में दो व्यक्तियों द्वारा मीटर से पहले ही मेन केबल काटकर विद्युत चोरी की जा रही थी, जबकि एक व्यक्ति द्वारा अपने घर से पांच दुकानों में विद्युत कनेक्शन दिया गया था। एसडीओ भारती ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed