फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मेट्रो के आगे कूदकर जान देने वाले के परिजनों का पता नहीं

मेट्रो के आगे कूदकर जान देने वाले के परिजनों का पता नहीं

Sun, 11 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो के आगे कूदकर जान देने वाले के परिजनों का पता नहीं

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दिल्ली में मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले युवक की जेब से मिले पहचान पत्र में उसका पता पेट्रोल पंप के पास टनकपुर अंकित है। दिल्ली पुलिस की टीम मृतक के परिजनों को तलाशने के लिए यहां पहुंची लेकिन दर्ज पते पर छानबीन करने के बाद भी उसके परिजनों बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।


सुभाष नगर दिल्ली थाने की पुलिस द्वारा दी गई सूचना का हवाला देते हुए कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि छह मार्च को एक युवक ने दिल्ली में राजा गार्डन स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब में जो आधार कार्ड मिला है उसके मुताबिक उस युवक का नाम करण सिंह पुत्र गोपाल सिंह है। आधार कार्ड पर पता निवासी पैट्रोल पंप के पास टनकपुर चंपावत अंकित है। उसने नीले रंग की शर्ट, हल्के नीले रंग की पेंट व काले कलर की जैकेट पहनी है। सूचना के बाद पुलिस द्वारा बताए गए नाम व पते पर युवक के परिजनों को तलाशा गया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। रविवार को दिल्ली पुलिस की टीम भी परिजनों को तलाशने के लिए यहां पहुंची, लेकिन टीम को मृतक के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed