फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दुकान से महिला का नकदी व मोबाइल रखा बैग चुराया, चोर गिरफ्तार

दुकान से महिला का नकदी व मोबाइल रखा बैग चुराया, चोर गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2017 09:51 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
दुकान से महिला का नकदी व मोबाइल रखा बैग चुराया, चोर गिरफ्तार
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने एक महिला का बैग चुराने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी ने टनकपुर बैराज के पास दुकान में यात्रियों के अन्य सामान के साथ रखा बैग चुरा लिया है, जिसमें दो हजार रुपये से अधिक की नकदी और मोबाइल फोन रखा था।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के शिवनगर गजरौला निवासी दुलारा देवी पत्नी रामपाल अपनी दो बेटियों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आई थी। सोमवार को पूर्णागिरि दर्शन के उपरांत तीनों मां-बेटियां बैराज पर एक दुकान में अपना सामान रखकर बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए ब्रह्मदेव नेपाल गई थीं। आरोप है कि इस बीच एक युवक ने दुकान में रखे सामान से दुलारा देवी का बैग उड़ा लिया। दुलारा देवी दर्शन कर लौटीं तो सामान से बैग गायब देख सकते में आ गई। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि दुलारा देवी की सूचना पर पुलिस कर्मियों को आरोपी की सुरागकशी में लगाया गया। छानबीन कर पुलिस कर्मियों ने बैग चुराने वाले युवक बंगाली कालोनी निवासी सकीर को पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि सकीर के पास से दुलारा देवी का बैग, मोबाइल और कुछ रुपये बरामद हुए हैं। सकीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 एवं 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed