फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मनरेगा घोटाला फॉलोअप:जांच पूरी होने में लगेगा लंबा वक्त

मनरेगा घोटाला फॉलोअप:जांच पूरी होने में लगेगा लंबा वक्त

Sun, 09 Dec 2018 09:57 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा घोटाला फॉलोअप:जांच पूरी होने में लगेगा लंबा वक्त
चंपावत। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना के तहत भिंगराड़ा क्षेत्र में 2011-12 में 1.17 करोड़ रुपये के कामों में धांधली और अपात्र मजदूरों को भुगतान करने के आरोपों की जांच तो विशेष जांच दल (एसआईटी) से चल रही है, मगर जांच पूरी होने में लंबा समय लगेगा। ढाई माह में 36 में से तीन वन पंचायत के मजदूरों से ही पूछताछ हो सकी है। खुद जांच टीम इस बात को कबूलती है।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मनरेगा धांधली मामले की इस साल सितंबर से एसआईटी से जांच शुरू कराई गई थी। हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय भट्ट की जनहित याचिका पर इस साल 14 अगस्त को अदालत ने एफआईआर करने के आदेश दिए थे। पाटी के बीडीओ की तहरीर पर 15 सितंबर को लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस रौतेला के नेतृत्व में गठित एसआईटी में पाटी के थानेदार दिवान सिंह के अलावा लोहाघाट के एसओ मनीष खत्री और चंपावत के दरोगा जसवीर सिंह शामिल हैं। धांधली के आरोप भिंगराड़ा क्षेत्र की 36 वन पंचायतों पर लगे हैं। ये वन पंचायतें सैकड़ों किलोमीटर के दायरे में फैली है। साथ ही अधिकांश जगह लंबी पैदल दूरी तय कर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन


एसआईटी के अधिकारी भी अलग-अलग जगहों के हैं। एसआईटी के मुखिया सीओ रौतेला का कार्यक्षेत्र भिंगराड़ा से 130 किमी दूर टनकपुर है। बाकी तीन अधिकारियों का फासला भी 25 किमी से 60 किमी तक है। इन अधिकारियों को एसआईटी जांच भी अपने रोजमर्रा के काम के साथ करनी है। खुद जांच टीम का मानना है कि 600 से अधिक मजदूरों के बयानों से लेकर कार्यों के भौतिक सत्यापन तक में महीनों का समय लगेगा। ऐसे में मनरेगा धांधली जांच के नतीजे के लिए लंबा इंतजार करना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed