फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तेज रफ्तार दो बाइकों में टक्कर

तेज रफ्तार दो बाइकों में टक्कर

Sat, 15 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार दो बाइकों में टक्कर
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-बनबसा के बीच हाईवे पर विचई गांव में कर्मचारी कॉलोनी तिराहे पर तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ बैठे युवक एवं दूसरी बाइक चालक बच गए। घायल चालक के सिर पर चोट लगी है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे विचई निवासी राजू राम (27) पुत्र कल्याण राम पड़ोसी युवक प्रमोद चंद को बाइक पर बैठाकर कर्मचारी कॉलोनी से राजमार्ग में प्रवेश कर रहा था। इसी बीच बनबसा से बाइक पर टनकपुर की ओर आ रहे पलियाकलां लखीमपुर खीरी निवासी ननवीर सिंह की बाइक से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन


बताया गया कि दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार थे। हादसे में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया, उसने हेलमेट नहीं पहना था, जबकि उसकी बाइक पर बैठा प्रमोद बाइकों की टक्कर से पहले ही छिटककर गिरने से बच गया। वहीं दूसरे बाइक चालक ने हेलमेट पहना था और उसे मामूली चोट आई है। दुर्घटना होते ही गांव के एक युवक ने घायल राजू को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट लगने से राजू की हालत नाजुक है। उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed