फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तफ्तीश में हटाए आरोपियों को सम्मन जारी करने के आदेश

तफ्तीश में हटाए आरोपियों को सम्मन जारी करने के आदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
तफ्तीश में हटाए आरोपियों को सम्मन जारी करने के आदेश
टनकपुर (चंपावत)। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग की अदालत ने मारपीट, अभद्र भाषा का उपयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के एक मामले में पुलिस की तफ्तीश में हटाए गए तीन लोगों को फिर से आरोपी बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही तफ्तीश में हटाए गए इन तीनों आरोपियों को समन जारी करने को कहा है।
विज्ञापन


आमबाग निवासी अशोक चंद ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही अभिषेक चंद, धनी चंद और कंचन सिंह और अन्य के खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मामले की तफ्तीश के बाद पुलिस ने अभिषेक चंद, धनी चंद और कंचन सिंह का नाम हटा दिया था। इस पर वादी अशोक चंद तथा अभियोजन पक्ष ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर पुलिस पर इन तीनों आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वादी की गवाही और अभियोजन पक्ष के प्रार्थना पत्र पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग राजेंद्र कुमार ने अभिषेक चंद, धनी चंद और कंचन सिंह को भी समन जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed