फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ट्रामा सेंटर के नवनिर्मित भवन पर चोरों की निगाह

ट्रामा सेंटर के नवनिर्मित भवन पर चोरों की निगाह

Sun, 13 May 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर के नवनिर्मित भवन पर चोरों की निगाह

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
खंडहर होते जा रहे लावारिस हाल नवनिर्मित ट्रामा सेंटर भवन की संपत्ति पर चोरों की निगाह गड़ी हुई है। शनिवार देर शाम ट्रामा सेंटर के अंदर घुसे एक चोर को संयुक्त चिकित्सालय के कर्मियों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।


आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए बना ट्रामा सेंटर 12 साल बाद भी अस्तित्व में तो नहीं आ पाया है, लेकिन इसका पांच साल पहले बनकर तैयार भवन न सिर्फ खंडहर होता जा रहा है, बल्कि भवन की संपत्ति पर चोरों की भी निगाह गड़ी हुई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम एक युवक टूटी खिड़की से ट्रामा सेंटर भवन के अंदर घुसा। अंदर से तोड़फोड़ की आवाज आने पर वहां गुजर रहे कुछ लोगों की सूचना पर संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी अस्पताल कर्मियों के साथ ट्रामा सेंटर भवन पहुंचे और अंदर घुसे युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ह्यांकी के मुताबिक आरोपी युवक ने ट्रामा सेंटर के बाथरूम में लगी नलों की टोटियों के साथ ही वॉशबेसिन निकाल कर बोरे में भरा था। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी युवक मंगल (19) थाना निगोई शाहजहांपुर का रहने वाला है। इसके खिलाफ आईपीसी की धारा 380 एवं 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेजा गया है। बता दें कि तीन साल पहले भी चोर ट्रामा सेंटर भवन से पंखे आदि सामान चोरी कर चुके हैं। साथ ही दो-तीन बार इस भवन के ताले चोर तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed