फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   भूमि विवाद के चलते बुडम में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

भूमि विवाद के चलते बुडम में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

Sat, 16 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद के चलते बुडम में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बुडम गांव में गोचर पनघट में अतिक्रमण के विवाद में दो लोगों ने अपने बच्चे के साथ घर लौट रहे एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया है। इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाए गए घायल व्यक्ति ने एसडीएम को गांव के दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है।


बुडम निवासी कृष्ण राम पुत्र जीत राम की ओर से दी गई तहरीर में उसने कहा है कि वह 13 सितंबर को अपने पुत्र के साथ शाम करीब छह बजे घर जा रहा था। आरोप लगाया कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो लोगों ने उस पर अचानक हमला कर लहूलुहान कर दिया। उसके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। किसी तरह उसके पुत्र ने उसे घर पहुंचाया। उसने आरोप लगाया है कि एक हमलावर ने अनुसूचित जाति के लोगों के गोचर पनघट पर अतिक्रमण कर भवन बना रखा है। इसी रंजिश में वह पूर्व में भी उस पर दो बार जानलेवा हमला कर चुका है। पीड़ित ने एसडीएम से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed