{"_id":"599726304f1c1b72658b473e","slug":"51503077936-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में दबोचा गया नेपाली किशोरी का हत्यारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा में दबोचा गया नेपाली किशोरी का हत्यारा
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के महेंद्र नगर स्थित भीमदत्त नगरपालिका के मटैना गांव में पिछले माह हुई बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी को नेपाल पुलिस ने हरियाणा से पकड़ लिया। नेपाल पुलिस के एसपी प्रकाश बहादुर चंद ने बताया कि नेपाल के कंचनपुर जिला अंतर्गत मटेना गांव में पांच जुलाई को 10 वर्षीय शीतल बिष्ट की हत्या हो गई थी। छह जुलाई को शीतल का शव घर के समीप गोशाला में मिला था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी हीरा सिंह ऐरी फरार चल रहा था। आरोपी हीरा सिंह ऐरी को नेपाल पुलिस ने भारत के हरियाणा से दबोच लिया है। बताया कि आरोपी ने नशे की झोंक में किशोरी की गला घोटकर हत्या किए जाने की बात स्वीकारी है। अनुसंधान के बाद उक्त आरोपी को जेल भेजा जाएगा।