फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नेपाली महिला से मोबाइल फोन और सात हजार रुपये लूटे

नेपाली महिला से मोबाइल फोन और सात हजार रुपये लूटे

Fri, 02 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
नेपाली महिला से मोबाइल फोन और सात हजार रुपये लूटे
टनकपुर (चंपावत)। बैराज मार्ग पर एक बदमाश ने टनकपुर आ रही नेपाल की एक महिला से छेड़छाड़ कर मोबाइल फोन एवं सात हजार रुपये की नकदी लूट ली।
विज्ञापन


महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ा। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

नेेपाल के मटेना गांव निवासी लक्ष्मी पत्नी दीवान राम लोहार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे साइकिल से टनकपुर आ रही थी। बैराज के पास उसकी साइकिल पंक्चर हो गई, इस पर वह साइकिल लेकर पैदल आ रही थी कि किमी 2 के पास पैदल चल रहे एक युवक ने पहले उससे छेड़छाड़ की और फिर उसके हाथ से मोबाइल फोन एवं सात हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गया।


महिला के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोगों को पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बदमाश को काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। प्रभारी कोतवाल योगेश दत्त ने बताया कि पीड़ित महिला ने फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। अलबत्ता पुलिस बदमाश का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed