{"_id":"5cc1f624bdec2214720fcfd0","slug":"31556215332-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट नगर में हेलमेट चोर सक्रिय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लोहाघाट नगर में हेलमेट चोर सक्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में हेलमेट चोर सक्रिय हो गए हैं। जो दिन दहाड़े भीड़भाड़ वाले स्थानों से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को लोहाघाट निवासी नवल एलआईसी कार्यालय के गेट के पास अपनी बाइक खड़ी कर भीतर किसी कार्य के लिए गए थे। उन्होंने अपने हेमलेट को बाइक में लटका दिया गया था।
कुछ समय बाद जब वह बाइक के पास पहुंचे तो बाइक में हेलमेट गायब था। उन्होंने तत्काल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला तो 11.38 बजे काले रंग की कमीज और पेंट पहना युवक मीनाबाजार की ओर से पैदल आया बाइक से हेलमेट ले जाता दिखाई दिया। उसके हाथ में एक और सफेद रंग का हेलमेट पकड़ा हुआ था। जिसे देखते हुए यह लग रहा है कि पहले भी उसने किसी का हेलमेट चोरी किया हुआ है। इससे पूर्व भी कई लोगों के बाइक में लटके हेलमेट चोरी हो गए हैं, लेकिन पीड़ित लोगों ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। चोरी की सूचना पर चीता मोबाइल कर्मी राकेश रोंकली मौके में पहुंच गए। उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज लेकर चोर का पता लगाने के लिए जाल बिछा दिया है। एसओ मनीष खत्री का कहना है कि चोर को दबोचने के लिए टीम लगा दी गई है। ब्यूरो