फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   टीमा के व्यापारी से मिले 14.31 लाख रुपये का कैश

टीमा के व्यापारी से मिले 14.31 लाख रुपये का कैश

Mon, 30 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
टीमा के व्यापारी से मिले 14.31 लाख रुपये का कैश
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी चौकी पुलिस ने कपड़ा व्यापारी से 14 लाख 31 हजार 150 रुपये बरामद किए। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि व्यापारी धन का विवरण नहीं दे सका। संदेह होने पर पुलिस ने रकम कब्जे में लेकर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि शनिवार रात चल्थी बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के एक व्यापारी के पास से यह रकम पकड़ी। व्यापारी रकम से संबंधित कोई कागजात पेश नहीं कर सका। संदिग्धता को देखते हुए पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है। एसपी ने बताया कि आयकर विभाग के फैसले के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि मैदानी क्षेत्र के कई व्यापारी पहाड़ के कारोबारियों को बिना पर्चे की सामग्री बेचकर उसकी एवज में नकद भुगतान लेते हैं। माना जाता है कि इनमें से ज्यादातर सामान पर कर की अदायगी नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed