फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खंभे से टकराए बाइक सवार की मौत

खंभे से टकराए बाइक सवार की मौत

Sun, 04 Mar 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खंभे से टकराए बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
चंपावत। गोरलचौड़ मोटर मार्ग में शनिवार शाम को हुई बाइक दुर्घटना में घायल युवक इलाज को ले जाते वक्त खटीमा के पास मौत हो गई। मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता चिराग था। रविवार को गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शनिवार शाम करीब सवा छह बजे गोरलचौड़ मोटर मार्ग से शहर की ओर आ रही एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई थी। एकाएक लगी तेज टक्कर से बाइक चला रहे रवींद्र सिंह भंडारी पुत्र गोपाल भंडारी को हेलमेट पहने होने के चलते मामूली चोट लगी। लेकिन पीछे बैठे युवक अंशुमन भंडारी (17) पुत्र जगत सिंह भंडारी निवासी बाजरीकोट के सिर में गंभीर चोट आई थी। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ.एचएस ऐरी ने प्राथमिक उपचार के बाद अंशुमन को उच्च केंद्र रेफर किया, मगर हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में खटीमा के पास आपात चिकित्सा सेवा 108 में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दो बहनों के इकलौते भाई अंशुमन भंडारी की मौत से पूरे परिवार और गांव में मातम छाया है। बेहद गमगीन माहौल में रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक युवक इंटर में पढ़ता था और उन्हें सोमवार से शुरू होने वाली उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में हिस्सा लेना था। मगर इससे पूर्व ही ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed