{"_id":"59f8b04c4f1c1bc1678b86ac","slug":"31509470284-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लज्जाभंग का आरोप लगा, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लज्जाभंग का आरोप लगा, युवक गिरफ्तार
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। पाटी थाने में एक युवती ने ज्वालामेल निवासी नारायण सिंह पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती का कहना है कि सोमवार को वह सहेलियों के साथ निजी काम से पाटी बाजार आई थी। अपराह्न करीब एक बजे एक रेस्टोरेंट पर नारायण सिंह ने उसके साथ गालीगलौज, छेड़छाड़ एवं मारपीट की।
उसकी सहेलियों ने बीच-बचाव किया। युवक ने जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पूर्व भी वह कई बार उसे धमका चुका है। पुलिस पीआर विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 323, 504 एवं 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। साथ ही आरोपी को पाटी के जौलामेल क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।