फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   उपभोक्ताओं को लगाया जा रहा है चूना

उपभोक्ताओं को लगाया जा रहा है चूना

Sat, 06 Jan 2018 11:10 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को लगाया जा रहा है चूना

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट में गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को चूना लगाया जा रहा है। एजेेंसी द्वारा चौड़ी, रायनगर में उपभोक्ताओं ज्यादा कीमत में गैस दी जा रही है। ग्रामीणों ने एजेंसी द्वारा मनमानी कीमत वसूलने पर नाराजगी जताई है।

ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को लोहाघाट से करीब दो किमी दूर रायनगर चौड़ी गांव में गैस एजेंसी से गैस सिलेंडरों की पिकप रिफिलिंग के लिए आई। ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंसी कर्मियों ने उपभोक्ताओं से प्रत्येक सिलेंडर पर निर्धारित मूल्य से 26 रुपये अधिक वसूले। क्षेत्र पंचायत सदस्य भैरव दत्त राय, तारा देवी, कमलेश राय, धर्मानंद राय, सचिन राय, सोनू, दुर्गा दत्त आदि का कहना था कि रायनगर चौड़ी गांव में जो सिलेंडरों की पिकप रिफिलिंग के लिए आई।
विज्ञापन


एजेंसी कर्मियों ने उपभोक्ताओं से प्रति सिलेंडर 810 रुपये लिए। ग्रामीणों का कहना है कि एजेंसी में 774 रुपये में गैस की रिफिलिंग की जा रही है। उनके गांव तक गैस पहुंचाने पर ग्रामीणों से 10 रुपये प्रति सिलेंडर का ढुलान लेकर 784 में सिलेंडर उपलब्ध कराया जाना था। लेकिन पिकप द्वारा बांटी गई सिलेंडर की कीमत 810 रुपये वसूली गई। नागरिकों ने एजेंसी में निर्धारित कीमत से 10 रुपये अधिक ढुलान भाड़ा लेकर सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
गैस एजेंसी में शनिवार को 774 रुपये में घरेलू सिलेंडर की रिफिलिंग की गई। रायनगर चौड़ी गांव में 10 रुपये अतिरिक्त लेकर सिलेंडर वितरित किया जाना चाहिए था। गैस कर्मियों द्वारा 810 रुपये लेने की जांच कराई जाएगी तथा उपभोक्ताओं से ली गई अतिरिक्त धनराशि को वापस कराया जाएगा। भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों, इसके लिए कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है।
गिरीश चंद्र आर्या, प्रबंधक, गैस एजेंसी, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed