{"_id":"59f76f794f1c1b70548b9fdf","slug":"201509388153-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक चालक व दो महिलाएं घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक चालक व दो महिलाएं घायल
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। अनियंत्रित बाइक चालक ने एक ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक व ई-रिक्शा में सवार दो महिलाएं घायल हो गई। तीनों घायलों का संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
सोमवार को अनियंत्रित बाइक सवार बनबसा निवासी हेमंत कश्यप (31) पुत्र मुन्ना कश्यप ने न्यू टैक्सी स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे बाइक व ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक चालक युवक व ई-रिक्शा में सवार उचौलीगोठ निवासी बची देवी (80) पत्नी स्व. बहादुर सिंह एवं ककरालीगेट निवासी जयंती देवी पत्नी शीशपाल सिंह घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि तीनों घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इधर खबर लिखे जाने तक हादसे की किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।