फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर दो वाहन किए जब्त

पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर दो वाहन किए जब्त

Fri, 20 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर दो वाहन किए जब्त

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। तांगा चालकों के बाद अब मैजिक और जीप चालकों ने भी नेपाली यात्रियों को लूटना शुरू कर दिया है। बनबसा से नेपाल जा रहे नेपाल की 12 यात्रियों ने एक मैजिक चालक और एक जीप चालक पर अधिक किराया वसूलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसएसबी की मदद से इनको दूसरे वाहन से नेपाल भिजवाया। उक्त दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया।

भारत नेपाल सीमा पर तांगा चालकों द्वारा नेपाली यात्रियों से तय से कहीं अधिक किराया वसूलने की शिकायतें मिलती रहती हैं। लेकिन अब मैजिक और जीप चालकों ने भी नेपाली यात्रियों से अधिक किराया वसूलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मेहनत मजदूरी कर शिमला (हिमांचल प्रदेश) से नेपाल वापस लौट रहे ये लोग दो वाहनों में बनबसा से महेंद्रनगर जा रहे थे। बनबसा से भारत नेपाल पिलर संख्या सात पर पहुंचे दोनों वाहनों में सवार रामदयाल, विनोद चौधरी, नरेंद्र चौधरी, फुटपाटी, बुई राम, मन बहादुर, सत्यनारायण, रामकिशन, महेश चौधरी, रूपेश, प्रकाश चौधरी, पुन राम ने एसएसबी शिकायत की कि चालक द्वारा उनसे अधिक किराया मांगा जा रहा है। एसएसबी ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मैजिक वाहन संख्या यूके 03/0863/ को और जीप वाहन संख्या यूके 01/टीए 1018 को सीज कर दिया। पुलिस ने बताया कि उक्त वाहनों के चालक चकरपुर निवासी प्रेम और बनबसा निवासी बजरंगी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक को सीज किया
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने एमबी एक्ट के उल्लंघन में बनबसा वासी सलीम की बाइक को सीज किया है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि एमवी एक्ट के उल्लंघन के आरोप में उक्त बाइक को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed