फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   वृद्व के खाते से रूपये निकालने वाले दो शातिर गिरफ्तार, जेल भेजा

वृद्व के खाते से रूपये निकालने वाले दो शातिर गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 08 Sep 2017 11:12 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
वृद्व के खाते से रूपये निकालने वाले दो शातिर गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
एक वृद्ध के गुम हुए एटीएम कार्ड से दस हजार दो सौ रुपये निकालने वाले दो शातिरों को पुलिस ने एटीएम के सीसी कैमरे की फुटेज से पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि 31 अगस्त को मेन बाजार निवासी अधिवक्ता नईम अहमद के करीब 70 वर्षीय पिता रजा हुसैन का एटीएम कार्ड कहीं गिर गया था।

वे एटीएम कार्ड खोज ही रहे थे कि मोबाइल पर उनके खाते से दस हजार दो सौ रुपये निकाले जाने का मैसेज आने से वे सकते में आ गए। उन्होंने फौरन अपना एटीएम कार्ड लॉक करा दिया। साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस रुपये निकालने वालों की सुरागकशी में जुटी रही और शुक्रवार को मामले में दो आरोपियों को दबोचा लिया गया। गिरफ्तार आरोपी पुनीत सक्सेना शाहजहांपुर का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी अशोक कुमार पीलीभीत का है। दोनों आरोपी यहां व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में नौकरी करते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें रजा हुसैन का एटीएम कार्ड सड़क पर गिरा मिला था, इसके कवर में पासवर्ड भी लिखा था।
विज्ञापन


पहले उन्होंने पेट्रोल पंप पर जाकर कार्ड से अपनी कार में दो सौ रुपये का पेट्रोल भराया और फिर शास्त्री चौक पर लगे यूनियन बैंक के एटीएम से दस हजार रुपये निकाले। कोतवाल ने बताया कि रजा हुसैन के खाते में 61 हजार रुपये थे, लेकिन एटीएम लॉक कराने के बाद आरोपी और रुपये नहीं निकाल पाए। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 403 एवं आईटी एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed