फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नेपाली महिला ने दुपट्टे से लटक जान दी

नेपाली महिला ने दुपट्टे से लटक जान दी

Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नेपाली महिला ने दुपट्टे से लटक जान दी

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
खेतीखान के मानर मल्ला में नेपाल निवासी एक विवाहिता ने घर के भीतर दुपट्टे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के दौरान परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। घटना स्थल पर मृतका का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया है।


थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने बताया कि शनिवार की अपराह्न में नेपाल के डोला निवासी करिश्मा थापा (19) पत्नी कमल थापा ने घर के भीतर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान करिश्मा का पति कमल और ससुर करन थापा मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। सास गौरी थापा जंगल गई हुई थी। करिश्मा की करीब छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि करन थापा कई वर्षों से परिवार के साथ खेतीखान के मानर मल्ला गांव में पुनेठा परिवार के मकान की देखभाल करता था। घटना की जानकारी मिलने पर लोहाघाट से एसडीएम आरसी गौतम भी मौके पर पहुंचे। दरोगा हेमंत कठैत, अरविंद कुमार, अंजू यादव, ज्योति गोस्वामी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed