{"_id":"5ab540494f1c1b4f5a8b4b55","slug":"171521827913-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप टकराई, चार श्रद्धालु घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप टकराई, चार श्रद्धालु घायल
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। श्रद्धालुओं को पूर्णागिरि ले जा रही टैक्सी जीप (यूए 02/2177) शुक्रवार सुबह बूम के पास अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में जीप सवार रुपरानी (45) पत्नी सुंदर अछवा जिला उन्नाव, मथुरा (63) पुत्र जियालाल वीरगंज हरदोई, पुरुषोत्तम गुप्ता (65) पुत्र रामअवतार गुप्ता राजाजीपुरम लखनऊ और महेंद्रनगर नेपाल निवासी संदोली देवी (68) पत्नी प्रेम बल्लभ घायल हो गए। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि अस्थिरोग विशेषज्ञ न होने से पुरुषोत्तम गुप्ता और संदोली देवी को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि बाकी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जीप में चालक सहित छह लोग थे।