फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   टनकपुर-जौलजीबी रोड का ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड

टनकपुर-जौलजीबी रोड का ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड

Wed, 31 Jan 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर-जौलजीबी रोड का ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड
fraud
चंपावत। जिले में सीमा सुरक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर करोड़ों रुपये के घोटाला मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 19 जनवरी को ही मुख्य सचिव से संबंधित ठेकेदार को काली सूची में डालकर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए थे, लेकिन लोनिवि ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि जांच में ठेकेदार पर निर्माण कार्य में अनियमितता के साथ गलत अनुभव प्रमाण पत्र लगाने के आरोप की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इन दिनों टनकपुर-जौलजीबी मार्ग का निर्माण हो रहा है। इसके 45 किमी लंबे भाग के निर्माण के लिए लोनिवि ने वर्ष 2016 में टेंडर आमंत्रित किए थे। इस सड़क का निर्माण 123 करोड़ रुपये की लागत से होना था। टेंडर के लिए तीन ठेकेदारों ने आवेदन किए थे। इस मामले को विधानसभा में उठाने वाले लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का आरोप है कि तत्कालीन सरकार ने दो अन्य ठेकेदारों को अनदेखा किया था। सरकार ने कांग्रेसी नेता के भाई दलीप सिंह अधिकारी का टेंडर स्वीकृत किया था। इस निविदा में लगे कई प्रमाण पत्रों को गलत पाया गया था। अब मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी विभाग लीपापोती कर रहा है, जबकि ठेकेदार जांच में दोषी पाया गया है। इसलिए ठेकेदार को काली सूची में डाला गया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को मामले मेें लिप्त सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दो चीफ इंजीनियरों की जांच के बाद पूरा मामला साफ हो गया है कि यह पूरा मामला गंभीर आर्थिक धोखाधड़ी का है। वहीं लोनिवि के एसई हरीश पांगती का कहना है कि मुख्य सचिव स्तर से उन्हें कानूनी कार्रवाई के संबंध में अभी कोई पत्र नहीं मिला है। अलबत्ता निर्माण कार्य पर पूर्व में ही रोक लगा दी गई थी। मामले की जांच चल रही है। इसलिए संबंधित ठेकेदार को काली सूची में डाल दिया गया है।
विज्ञापन


सड़क में 123 करोड़ का ठेका पाने के लिए गलत प्रमाण पत्र लगाए थे
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश
टनकपुर-जौलजीबी सड़क की निविदा प्रक्रिया में खामी

कुमाऊं, गढ़वाल चीफ ने जांच की थी
चंपावत। शासन के निर्देश पर लोनिवि के कुमाऊं चीफ बीएन तिवारी, गढ़वाल चीफ ललित मोहन ने गलत तरीके से ठेका आवंटन की जांच की थी। जांच में ठेका आवंटन में नियमों को ताख पर रखने की पुष्टि हुई थी। इसलिए दोनों चीफ इंजीनियरों ने गलत अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने वाले विभागीय अभियंताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed