{"_id":"5ac7b1a44f1c1bb6618b5fe7","slug":"161523036580-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मार्ग पर दो वाहनों में टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्णागिरि मार्ग पर दो वाहनों में टक्कर, दो घायल
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मार्ग पर बाटनागाड़ के पास टाटा स्पेसियो (यूपी04एफ/2125) और मैक्स टैक्सी (यूके 02 ए/0089) में टक्कर हो गई।
दुर्घटना में स्पेसियो सवार मोटाहल्दू हल्द्वानी निवासी मंजू (32) पत्नी महेश चंद्र, मैक्स में सवार कमला (30) पत्नी ओमप्रकाश के सिर और हाथ पर चोट आई है, जबकि अन्य यात्री मामूली रूप से घायल हुए। दोनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. आफताब ने बताया कि इलाज के बाद दोनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। बताया गया कि श्रद्धालुओं से भरी टाटा स्पेसियो टनकपुर की ओर आ रही थी कि बाटनागाड़ के पास विपरीत दिशा से जा रही मैक्स टैक्सी से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इधर, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्पेसियो के चालक की उसके ही वाहन में सवार यात्रियों ने धुनाई लगाकर बूम पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया।