फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खर्राटाक के जंगल में वन्यजीवों के शिकार से मचा हड़कंप

खर्राटाक के जंगल में वन्यजीवों के शिकार से मचा हड़कंप

Tue, 31 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खर्राटाक के जंगल में वन्यजीवों के शिकार से मचा हड़कंप
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत वन प्रभाग के खर्राटाक के जंगल में नेपाली वन्यजीव शिकारियों के डेरा जमाने की खबर से वन विभाग व अन्य सुरक्षा एजेंसियों में खासा हड़कंप मचा हुआ है। विभाग जानकारी जुटाकर शिकारियों को पकड़ने की रणनीति बनाने में जुट गया है। इसी क्रम में सोमवार को विभाग की एक टीम को खर्राटाक रवाना करने के साथ ही वहां सीमा पर तैनात एसएसबी को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


बूम रेंज के खर्राटाक जंगल में नेपाल के शिकारियों द्वारा डेरा जमाकर वन्यजीवों का शिकार किए जाने की खबर को सोमवार के अमर उजाला के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग व सुरक्षा एजेंसियों में खासा हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


इस मामले में अब हरकत में आया वन विभाग शिकारियों को दबोचने की रणनीति बनाने में जुट गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए चंपावत के प्रभागीय वनाधिकारी जीवन चंद्र जोशी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने के साथ ही सीमा पर तैनात एसएसबी के अधिकारियों को भी सतर्कता बढ़ाने को कहा है। बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीके महरा ने बताया कि विभाग की एक टीम मौके पर भेजी गई है। इसके अलावा पुलिस और एसएसबी के साथ ज्वाइंट कांबिंग की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed