{"_id":"5d1a3cb68ebc3e3cec4fe3f4","slug":"156200054430-5-champawat-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को 0.5 ग्राम स्मैक सहित दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक को 0.5 ग्राम स्मैक सहित दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने खटीमा निवासी एक युवक को 0.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि बलांई पुल के पास नियमित चेकिंग के दौरान बाइक पर चंपावत से लोहाघाट की ओर आ रहे संदिग्ध युवक को रुकने को कहा तो वह रुकने के बजाय अपनी बाइक को तेज गति से भगा ले गया जिसे कुछ दूरी पर दबोच लिया।
तलाशी में उसकी जेब से 0.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसओ ने बताया कि आरोपी फरमान अहमद वार्ड नंबर 7 कंजाबाग रोड खटीमा का रहने वाला है जो पूर्व में लोहाघाट में पेंटिंग आदि का काम करता था। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र मेहता, राकेश रोंकली और अशोक वर्मा शामिल रहे।