{"_id":"5ce2e8c9bdec22074857f015","slug":"155837465419-tanakpur-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी ठीक से होश में नहीं आया बेहोश मिला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी ठीक से होश में नहीं आया बेहोश मिला युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। जहर खुरानी का शिकार बने छीनीगोठ के युवक को दूसरे दिन भी ठीक से होश नहीं आ पाया है, जिससे उसके साथ घटित हुई घटना के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि परिजन युवक को अस्पताल से घर ले गए हैं।
तीन दिन पहले घर से मुंबई नौकरी की तलाश के लिए निकला छीनीगोठ तल्ली निवासी पुष्कर सिंह ऐरी (20) पुत्र राम सिंह ऐरी रविवार सुबह स्थानीय बस स्टेशन में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर बस स्टेशन पहुंचे पीड़ित के पिता ने युवक को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. वीके जोशी ने बताया कि देर शाम हल्का होश आने पर युवक के परिजन उसे अस्पताल से घर ले गए हैं।
इधर युवक के पिता ने बताया कि पुष्कर को दूसरे दिन भी ठीक से होश नहीं आया है। वह बहकी-बहकी बातें कर रहा है। पिता का कहना है कि उसके बेटे को जहर खुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा है। उसके पास न तो रुपये मिले हैं और न ही मोबाइल मिला।