{"_id":"5bba32e4867a55684331c167","slug":"151538929380-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार की दहशत:2 दिन में 4 महिलाओं को जख्मी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सियार की दहशत:2 दिन में 4 महिलाओं को जख्मी किया
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। शहर के नजदीक के गांव ढकना बड़ोला, बेलटाक और देवलनाद में सियार ने दो दिन से चार महिलाओं को काट कर घायल कर दिया। इसके अलावा कई जानवरों पर भी सियार हमला कर चुका है। ग्रामीणों को सियार के पागल होने का अंदेशा है। दहशतजदा ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
ढकना के प्रधान विनोद चौधरी और सुरेश पांडेय ने बताया कि इलाके में सियार ने कई लोगों को काट कर घायल कर दिया है। शनिवार शाम सेलाखोला की दीपा पनेरू, ढकना की सोनू नरियाल और सीता देवी को सियार ने काट कर घायल किया, जबकि शुक्रवार को सियार ने घास काट रही सावित्री देवी पर एकाएक झपट्टा मार चोटिल कर दिया।
सियार ने कुछ बकरी और गाय को भी काटा है। ग्रामीण दीपक पनेरू ने बताया कि सियार घायलावस्था में है। सियार के मुंह से झाग निकलने के चलते उसके पागल होने का अंदेशा जताया जा रहा है। उधर, पशु चिकित्साधिकारी डॉ.जेपी यादव ने बताया कि पागल होने पर सियार हर वक्त सिर झुकाए चलता है। मुंह से लार निकलने के साथ ही पूंछ सीधी हो जाती है।