फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   घास काटने गई महिला ने गोशाला में लटक कर जान दी

घास काटने गई महिला ने गोशाला में लटक कर जान दी

Wed, 06 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
घास काटने गई महिला ने गोशाला में लटक कर जान दी
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के पोलप गांव में एक महिला ने गोशाला में लटक कर अपनी जान दे दी। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतका का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चंपावत भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से करीब 52 किलोमीटर दूर पोलप ग्राम पंचायत की दीपा देवी (25) पत्नी मुकेश राम बुधवार अपरान्ह घर से घास काटने के लिए जंगल को निकली थी।
विज्ञापन


मगर वह जंगल न जाकर गोशाला में गई और गोशाला की छत में फंदा डाल कर जान दे दी। परिवार के किसी सदस्य के गोशाला जाने पर खुदकुशी की जानकारी लगी। करीब 20 किलोमीटर दूर मंच थाने से पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को चंपावत में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। अलबत्ता घटनास्थल से कोई सोसाइड नोट नहीं मिला है और नहीं आत्महत्या का कोई कारण पता चल पाया है।

मृतका के दो बच्चे हैं और पति बाहर नौकरी करता है। चंपावत जिले में इस साल अब तक खुदकुशी की यह 18वीं घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed