फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नाबालिग को परिजन अब नहीं भेजेंगे हरियाणा

नाबालिग को परिजन अब नहीं भेजेंगे हरियाणा

Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को परिजन अब नहीं भेजेंगे हरियाणा

विज्ञापन
चंपावत। कथित रूप से विवाह के लिए हरियाणा भेजी जा रही एक नाबालिग बालिका के प्रकरण का बृहस्पतिवार देर शाम पटाक्षेप हो गया। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, महिला प्रकोष्ठ और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने घंटों तक बालिका के माता-पिता और हरियाणा से आए रिश्तेदारों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग को उनके रिश्तेदार विवाह के लिए नहीं, बल्कि पढ़ाने के लिए ले जा रहे थे। अलबत्ता अब माता-पिता ने बालिका को हरियाणा न भेज गांव में ही पढ़ाने का फैसला किया है। शैक्षिक अभिलेखों के मुताबिक बालिका की उम्र 13 वर्ष होने की पुष्टि भी हुई।


बुधवार को यहां से करीब 64 किमी दूर चौड़ाख्याली गांव में एक नाबालिग बालिका के विवाह होने की महिला प्रकोष्ठ को फोन से सूचना मिली। दरोगा विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नाबालिग का विवाह नहीं करने और बालिका के बालिग होने या नहीं होने की पुष्टि के लिए शैक्षिक अभिलेखों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे की हिदायत दी। बृहस्पतिवार को नाबालिग बालिका के परिजन और हरियाणा से आए रिश्तेदार से एसपी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने विस्तृत पूछताछ की। एसपी गुंज्याल ने बताया कि नाबालिग की रिश्तेदार बालिका को किसी गैर कानूनी इरादे से हरियाणा नहीं ले जा रही थी, बल्कि उनकी मंशा गरीबी के मद्देनजर बालिका को वहां पढ़ाने की थी। अलबत्ता अब नाबालिग के माता-पिता ने 13 साल की आठवीं में पढ़ने वाली बालिका को हरियाणा नहीं भेजने और गांव में ही पढ़ाने की बात कही है। इसी के साथ इस मामले का पटाक्षेप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed