{"_id":"5ac7b2944f1c1beb618b5da0","slug":"141523036820-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्व ने तोड़ा डिवाइडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजक तत्व ने तोड़ा डिवाइडर
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी में लाने और जाम से निजात दिलाने के मकसद से स्टेशन बाजार में लगाए गए डिवाइडर के एक पोल अराजक तत्व ने तोड़ दिया। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के दिशा-निर्देशन में पिछले माह स्टेशन बाजार में डिवाइडर लगाए गए थे। इससे लोगों को जाम से निजात मिल रही है। वाहनों के अपनी-अपनी लाइन में चलने से यहां आवागमन में लोगों को काफी आसानी हो रही थी। थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल का कहना है कि न्यायिक बंदीगृह के पास लगे डिवाइडर के एक पोल को अराजक तत्व ने बुधवार की रात को तोड़ दिया है। पुलिस ने उसके स्थान पर नया डिवाइडर लगा दिया है। एसओ का कहना है कि पुलिस अब सीसीटीवी के माध्यम से यातायात व्यवस्था में व्यवधान करने वालों और डिवाइडर के पोल को तोड़ने वाले की तलाश में जुट गई है।