फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   छात्र नेता को सुनाई दो साल कठोर कारावास की सजा

छात्र नेता को सुनाई दो साल कठोर कारावास की सजा

Sat, 14 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
छात्र नेता को सुनाई दो साल कठोर कारावास की सजा
चंपावत। टनकपुर महाविद्यालय के छात्र नेता दीपक बेलवाल को ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने और उसकी वर्दी फाड़ने के मामले में दो साल का कठोर कारावास और बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर आरोपी को एक साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जिला न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल ने न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर की निचली अदालत के फैसले को यथावत रखा है।
विज्ञापन


जिला न्यायाधीश ने आईपीसी की धारा 332 के तहत एक वर्ष के कठोर कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड, अर्थदंड अदा न करने पर छह माह के अतिरिक्त कारावास और धारा 353 के तहत एक वर्ष का कठोर कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड और अर्थदंड अदा न करने पर छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुनील खर्कवाल ने पैरवी की।
विज्ञापन


यह था मामला
13 सितंबर 2017 को टनकपुर थाने में तैनात कांस्टेबल नितिन कुमार अपने सहकर्मियों के साथ रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान छात्रनेता दीपक बेलवाल और उसके सहयोगी अंग्रेजी शराब की दुकान के दरवाजे को पीट रहे थे। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो छात्र नेता और अन्य ने कांस्टेबल नितिन के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी थी। इस पर नितिन ने छात्र नेता दीपक बेलवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 332 और 353 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed