{"_id":"5b1822c64f1c1ba46e8b6b31","slug":"121528308422-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाई सुरक्षा की गुहार
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर में मंगलवार को बहुउद्देश्यीय शिविर में गई स्वास्थ्य विभाग की गैर संक्रमण रोगों को नियंत्रित करने वाली (एनसीडी) टीम को ले जा रही टैक्सी पर हुए हमले से स्वास्थ्य कर्मी भड़क गए हैं। उन्होंने प्रभारी सीएमओ डॉ.रश्मि पंत को ज्ञापन दे जरूरी कार्रवाई करने के साथ ही कर्मियों की सुरक्षा की गुहार लगाई। बाद में इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने डीएम से वार्ता की। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने फोन कर पुलिस अधीक्षक को सीसीटीवी खंगाल कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य कर्मियों ने आरोप लगाया कि मंगलवार को टैक्सियों की हड़ताल के दौरान किरोड़ा के पास टैक्सी एसोसिएशन के 15 से 20 लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की। वाहन में बैठे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ भी अभद्रता की। स्वास्थ्य कर्मी हेम चंद्र बहुगुणा, दीपक बोहरा, मनोज मेहता, उमेद बसेड़ा, जीवन बगौली, नरेंद्र सिंह, हरीश पांडेय, कमल जोशी, उमेश उप्रेती, ममता मिश्रा, स्वस्तिका जोशी आदि ने सीएमओ को ज्ञापन भेज फील्ड ड्यूटी के दौरान सुरक्षा के साथ ही आवाजाही के लिए विभागीय वाहन उपलब्ध कराने की मांग की। बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने जिलाधिकारी से भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया।
विज्ञापन
कोट
पीड़ित पक्ष की ओर से अभी किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है। जीप चालक या स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तहरीर दिए जाने पर जांच की कार्यवाही की जाएगी। अलबत्ता टनकपुर के कोतवाल को अराजक तत्वों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है। -धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक, चंपावत।
विज्ञापन