फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चौकी गांव में सकुलश मिली लापता छात्रा

चौकी गांव में सकुलश मिली लापता छात्रा

Mon, 05 Nov 2018 10:14 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
चौकी गांव में सकुलश मिली लापता छात्रा
चंपावत। प्रतिभा खोज परीक्षा देने के बाद रविवार को लापता हुई छात्रा जिला मुख्यालय से करीब छह किमी दूर चौकी ग्राम पंचायत में मिल गई। ग्राम नैकाना, दियूरी निवासी प्रेम सिंह नेगी की पुत्री प्रियंका नेगी आठवीं कक्षा की छात्रा है। वह रविवार को अपने गांव की अन्य छात्राओं के साथ यहां परीक्षा देने आई थी। जीआईसी में परीक्षा देने के बाद छात्रा विद्यालय से बाहर आई और मुख्य बाजार को जाने वाले मार्ग के बजाय भटककर चौकी गांव पहुंच गई। गांव के एक टैक्सी चालक राजेंद्र सिंह के साथ आई अन्य छात्राएं जब गांव पहुंची, तो उन्होंने प्रियंका के गायब होने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने तभी पुलिस को सूचना देकर छात्रा की तलाश की। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने पुलिस की छह टीमें उसे खोजने के लिए लगाईं। सोमवार सुबह ग्राम पंचायत चौकी के बची सिंह ने पुलिस को छात्रा के आने की सूचना दी। बताया कि छात्रा काफी डरी थी। वह अपने परिजनों का मोबाइल नंबर नहीं बता पा रही थी। कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया छात्रा के मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा को उसके परिजनों के सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed