{"_id":"5c76d8e9bdec2211ac1affe8","slug":"101551292649-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक व्यक्ति के बैंक खाते से उड़ाए दस हजार सात सौ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक व्यक्ति के बैंक खाते से उड़ाए दस हजार सात सौ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। साइबर अपराधियों ने बगैर डेबिट कार्ड और पिन के एक व्यक्ति के एचडीएफसी बैंक के खाते से दो बार में दस हजार सात सौ रुपये उड़ा दिए। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गया तो पुलिस ने यहां रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया।
शहर की कर्मचारी कालोनी वार्ड संख्या छह निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक एचडीएफसी बैंक की खटीमा शाखा में उसका खाता है। गत 25 फरवरी को किसी ने जीटी रोड दादरी गाजियाबाद के एटीएम से उसके खाते से पहले दस हजार और फिर दोबारा सात सौ रुपये उड़ा लिया। जबकि उसका डेबिट कार्ड उसी के पास है और उसने किसी को डेबिट कार्ड का पिन नंबर नहीं बताया। इसका पता उसे बैंक के चेन्नई कार्यालय से आए फोन से चला।
उसे बताया कि उसके खाते से दो बार में दस हजार सात सौ रुपये निकाले गए हैं। जिसके बाद उसने अपने डेबिट कार्ड ब्लाक करा दिया है। राजेंद्र के मुताबिक वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गया तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने यह कहते हुए उसकी रिपोर्ट लिखने से इंकार दिया कि उसका बैंक खाता खटीमा में है लिहाजा वह खटीमा जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए। प्रभारी कोतवाल योगेश दत्त का कहना है कि पीड़ित का बैंक खाता खटीमा में है और रिपोर्ट वहीं लिखाई जाएगी।