{"_id":"64612048827c2c79790e3ce6","slug":"crime-one-died-in-champawat-champawat-news-c-8-1-140304-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सरयू में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सरयू में डूबने से युवक की मौत
Sun, 14 May 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 14 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर में सरयू नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृत युवक का शुक्रवार को ही यज्ञोपवीत संस्कार हुआ था।
जाख गांव के सचिन बिष्ट (19) पुत्र मदन सिंह रविवार सुबह चार दोस्तों के साथ सरयू नदी में नहाने के लिए गया। इसी दौरान नहाते वक्त सरयू नदी की तेज धार में असंतुलित होकर सचिन बह गया। साथियों के शोरगुल करने के बाद मौके पर पहुंचे एसएसबी के जवानों ने मशक्कत के बाद सचिन को नदी से निकाला। आननफानन सचिन को एंबुलेंस से लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।
डॉ. प्रिया नगरकोटी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही सचिन दम तोड़ चुका था। सचिन ने इस साल कर्मचारी चयन आयोग की लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की थी। चंपावत जिले में पंचेश्वर, बनबसा, टनकपुर और बूम में नदी में इस साल डूबने से सात लोगों की मौत हो चुकी है।