फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   crime news in district.

Champawat News: सेल्समैन नीरज हत्याकांड में दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

Fri, 20 Dec 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 20 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
थल /पिथौरागढ़। बुंगाछीना में शराब की दुकान के सेल्समैन की लाठी डंडों से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजन शव अल्मोड़ा ले गए।
विज्ञापन

बता दें कि अल्मोड़ा के धारानौला निवासी नीरज नैनवाल पिथौरागढ़ जिले के बुंगाछीना कस्बे में विदेशी शराब की दुकान में सेल्समैन था। बुधवार रात अज्ञात लोगों ने उसे लाठी डंडों से बुरी तरह से पीट दिया था। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पिथौरागढ़ पहुंचे मृतक के बड़े भाई गणेश नैनवाल ने दो युवकों विक्रम सिंह बिष्ट उर्फ बबलू बिष्ट (43) निवासी बुंगाछीना और राजेश गैड़ा उर्फ रक्कू (25) धुरौली के खिलाफ थल थाने में तहरीर सौंपी। मामले की जांच कर रहे थल थाने के थानाध्यक्ष अंबी राम आर्या ने बताया दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल ने नीरज के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

मृतक के घुटने और पैर में फ्रैक्चर था
पिथौरागढ़। नीरज नैनवाल को किस कदर लाठी डंडों से पीटा था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके घुटने और पैर में फ्रैक्चर आ गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्त स्राव होने के साथ ही हृदय में रक्त का थक्का जमने से उसकी मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक युवक के परिजनों की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम गठित की गई है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - रेखा यादव, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed