फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   crime news in district.

Champawat News: हिटलर मार्केट में लोहाघाट में दो पक्षों में विवाद

Fri, 20 Dec 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 20 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप हिटलर मार्केट में दो पक्षों में हुए विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में एक युवक के पेट में लोहे की नुकीली वस्तु घुसा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम को हिटलर मार्केट में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक पर डंडों और नुकीली वस्तुओं से प्रहार कर दिए। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के बीच-बचाव के बाद झगड़े को शांत किया। लोगों की मदद से घायल को उपजिला अस्पताल लाया गया। डॉ. सुमित जोशी ने बताया कि घायल का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। युवक के पेट और अन्य जगह नुकीली वस्तु से प्रहार किया गया है। थाना प्रभारी एसएसआई चेतन रावत ने बताया कि फिलहाल पुलिस में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed