फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crime news in district.

Champawat News: दो पक्षों में मारपीट, एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के मनिहारगोठ में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि एक पक्ष के मनिहारगोठ निवासी मुजीबुर्रहमान ने पुलिस को तहरीर सौंपकर पांच अक्तूबर शाम 7:30 बजे गांव के ही आरोपी नजीर हुसैन, नफीस हुसैन, नजीब हुसैन, अमन हुसैन, शादाब हुसैन, नरुल हसन, इमरान, इरफान पर एक राय होकर उसके पुत्र आदिल, उवैश के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने और जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 191 (2) (3), 190, 351 (2) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के मनिहारगोठ के ही अमन हुसैन ने आरोपी आदिल रहमान, हारिस अमीन, उवैस, रकीब, मुनीब पर एक राय होकर लोहे की रॉड और डंडों और धारदार हथियार से लैस होकर उसके घर में घुसकर उसके भाई को गाली देने, भाई और पिता नजीर हुसैन के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस धारा 191 (1) (2), 190, 333, 115 (2), 351 (2) बीएनएस के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना एसआई ओम प्रकाश को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed