बनबसा (चंपावत)। बनबसा प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। नायकगोठ इलेवन और बनबसा जूनियर टीमों ने अपने मुकाबले जीत अगले चक्र में प्रवेश किया। कुलदीप और अनिल मैन ऑफ द मैच रहे। मैच का शुभारंभ विमला सजवाण ने किया।
सिमेंटेड ग्राउंड भजनपुर में आयोजित बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला मुकाबला नायकगोठ इलेवन और बिरयामझोला एकादश के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी कर बिरयामझोला इलेवन 12वें ओवर में 63 रन बना आउट हो गई। जवाब में नायकगोठ इलेवन ने दसवें ओवर में तीन विकेट पर 65 रन बना मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला फागपुर इलेवन, बनबसा जूनियर के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी कर फागपुर इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 70 रन जुटाए। जवाब में बनबसा जूनियर ने पांच विकेट गंवाकर नौ ओवरों में 71 रन बना मैच जीता। अनिल, किशन, विकास, स्कोरर विकेश यादव निर्णायक थे। धर्मेंद्र ने आंखों देखा हाल सुनाया। आयोजक कपिल चंद, विक्रम चंद, विनोद चंद ने सहयोग दिया।