{"_id":"62d6fc711ac9c5761826003a","slug":"create-small-vehicle-parking-lots-champawat-news-hld469633097","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे-छोटे वाहन पार्किंग स्थल बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे-छोटे वाहन पार्किंग स्थल बनाएं
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने मंगलवार को मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन पार्किंग व्यवस्था के लिए अधिकारियों और व्यापार संघ पदाधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यातायात और वाहन पार्किंग की बढ़ती समस्या को देखते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे वाहन पार्किंग बनाना बेहद जरूरी हैं। रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण करते हुए उन्होंने रोडवेज कार्यालय के पीछे खाली पड़ी भूमि पर अस्थायी वाहन पार्किंग बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने शांतबाजार स्थित सार्वजनिक शौचालय और मूत्रालय के आसपास गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पालिका के ईओ को शौचालय की सफाई और मरम्मत कार्य करते हुए पानी की व्यवस्था दो दिन के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच-तामली रोड पर गंडक नदी के पुल के पास सड़क किनारे खाली सरकारी भूमि का निरीक्षण कर भूमि समतलीकरण कर वाहन पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। भैरवां चौराहे के पास ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से तैयार की जा रही तीन करोड़ बीस लाख की लागत से 80 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला कार पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सरकारी भूमि पर रखी निर्माण सामग्री को जब्त करने के निर्देश
चंपावत। डीएम ने खटकना पुल और फर्त्याल गार्डन के पास स्थित सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान फर्त्याल गार्डन के पास सरकारी भूमि पर अवैध रूप से भवन सामग्री पाई गई जिस पर उन्होंने एसडीएम को भवन सामग्री को जब्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने इस स्थान पर पर्यटन विभाग, उद्योग विभाग की ओर से कैफे का निर्माण और हस्तशिल्प आउटलेट का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम अनिल चन्याल, ईओ नगर पालिका शेखर शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, व्यापार संघ अध्यक्ष विजय चौधरी समेत व्यापार संघ अन्य सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद