फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crane brake fails, collides with instructor's car

क्रेन का ब्रेक फेल, अनुदेशक की कार से टकराई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crane brake fails, collides with instructor's car
एनएच में धौन-स्वांला के पास मशीन की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन-स्वांला के बीच क्रेन की चपेट में आने से लोहाघाट राजकीय पॉलीटेक्निक के अनुदेशक कमलेश कुमार की खड़ी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि क्रेन का ब्रेक फेल हो गया था। सड़क के किनारे मिट्टी होने से कार खाई में जाने से बच गई । कार में अनुदेशक सहित परिवार के कुल पांच सदस्य सवार थे।
विज्ञापन

अनुदेशक कमलेश कुमार शुक्रवार शाम को कार (यूके 06 एएच/3766) से लोहाघाट से खटीमा जा रहे थे। टनकपुर की तरफ से आवाजाही होने से उन्होंने कार को एक तरफ खड़ा कर दिया। इस बीच पीछे की तरफ से क्रेन बेकाबू होकर तीन ट्रकों से टकराते हुए कार तक जा पहुुंची। अचानक क्रेन के टकराने से कार के भीतर बैठे (पत्नी सोनी, बेटी खुशी चौधरी, मुस्कान चौधरी और अनुज सिंह) लोग सकते में आ गए। खुशी चौधरी को मामूली चोटें आई। उन्हें चंपावत अस्पताल लाया गया। क्रेन का चालक मौके से फरार हो गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क किनारे मिट्टी होने से कार खाई में लुढ़कने से बच गई। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed