फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cows of frozwal breed found for cattle

पशु पालकों को मिली फ्रिजवाल नस्ल की गायें

Fri, 04 Jan 2019 10:36 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 04 Jan 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Cows of frozwal breed found for cattle
मेरठ के आर्मी फार्म में रखी गई प्रिजवाल नस्ल की गायें। - फोटो : AMAR UJALA
 दुग्ध संघ को मेरठ आर्मी फार्म से फ्रिजवाल नस्ल की 66 गायें मिल चुकी हैं। गायों के लिए जिले के 35 पशु पालकों ने आवेदन किया था। एक पशुपालक को दो गायें दी जा रही हैं। पशुपालक गायों को लाने के लिए स्वयं मेरठ पहुंच गए हैं।  
विज्ञापन


मेरठ आर्मी फार्म से मिलने वाली गायों के लिए पशुपालकों ने दुग्ध संघ में दो-दो हजार रुपये जमा किए थे। पशुपालकों को दो हजार रुपये में दो गायें दी जा रही हैं। चंपावत दुग्ध संघ को 80 गायें मेरठ आर्मी फार्म से रिलीज हुई है। लेकिन अब तक 35 पशुपालकों ने ही फ्रिजवाल नस्ल की गाय के लिए आवेदन किया है। पहले आर्मी फार्म से एक पशुपालक को पांच गायें देने का शासनादेश था। लेकिन पांच गायें लेने के लिए कोई भी कास्तकार आगे नहीं आ रहे थे। लेकिन इस वर्ष आर्मी फार्म से दो गायें लेने का शासनादेश जारी हुआ था। उसके बाद जिले के 35 पशुपालकों ने आर्मी से मिलने वाली गायों के लिए आवेदन किया।  
विज्ञापन


10 से 12 लीटर दूध देती है फ्रिजवाल नस्ल की गाय  
चंपावत। मेरठ आर्मी फार्म से पशुपालकों को मिलने गाय प्रतिदिन 10 से 12 लीटर दूध देगी। फ्रिजवाल नस्ल की गायों के लेने के लिए अभी भी दुग्ध संघ में पशु पालक आवेदन कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट 
मेरठ से फ्रिजवाल नस्ल की 66 गायें पशुपालकों को बांट दी है। गायों को चंपावत लाने के लिए सात ट्रक बुक कराएं गए हैं। आज सभी पशु पालकों के घर में गायें पहुंच जाएगी।  -राजेश मेहता, प्रबंधक, दुग्ध संघ चंपावत।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed