फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Covid Vaccination in Champawat

आज भी 167 लोगों का होगा कोविड टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in Champawat
चंपावत जिले के पाटी अस्पताल में कोविड टीकाकरण का जायजा लेते सीएमओ डा.आरपी खंडूरी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में कोविड टीकाकरण अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। सोमवार को जिला अस्पताल में 67 और टनकपुर उप जिला अस्पताल में 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य लगातार जारी रहेगा। इससे पूर्व शनिवार को टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को रात में बुखार का संक्रमण देखने को मिला। अलबत्ता सुबह तक सभी टीका लगाने वाले सामान्य रहे।
विज्ञापन

रात मेें बुखार आया मगर अब मै ठीक हूं
चंपावत। एक दिन पूर्व टीका लगाने वाले जिला अस्पताल के पर्यावरण मित्र विपिन कुमार का कहना है कि वह वैक्सीन लगाने के बाद अपने को बेहतर महसूस कर रहे हैं। रात में बुखार आया मगर अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं।
विज्ञापन

टीका लगाने का साइड इफैक्ट तो होगा ही
चंपावत। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके ने भी टीका लगाया है। उनका कहना है कि सामान्य टीकाकरण के जैसे ही इस टीकाकरण में लोगों को कुछ लक्षण दिख सकते हैं। यह सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीके की दूसरी डोज के लिए आशान्वित हूं
चंपावत। कोविड का टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मी हिमांशु कोहली बताते हैं कि वह पहला टीका लगाने के बाद टीके की दूसरी डोज के लिए बेहद आशान्वित हैं।
तीन लोगों को हुआ टीके का हल्का रिएक्शन, उपचार के बाद तीनों स्वस्थ
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना टीका लगाने के बाद टनकपुर के तीन स्वास्थ्य कर्मियों को हल्का रिएक्शन हुआ है। टीका लगाने के बाद रात में उन्हें हल्का बुखार आया। सूचना पर डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया। अब ये तीनों स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों के मुुताबिक किसी भी टीके का रिएक्शन होता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। रिएक्शन का मतलब टीका असरदार है। रविवार से देशभर में शुरू हुए कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत टनकपुर के टीकाकरण केंद्र में भी चयनित 100 लाभार्थी स्वास्थ्य कर्मियों में से 80 ने पहले दिन टीका लगवाया है। टीका लगाने वालों को किसी तरह का बड़ा रिएक्शन नहीं हुआ। अलबत्ता एक चिकित्सक और दो नर्सों को बुखार के रूप में रिएक्शन हुआ। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि टीका लगाने वाले लाभार्थियों को किसी भी तरह के रिएक्शन की शिकायत पर सूचित करने को कहा गया था, 80 में से तीन लोगों को रिएक्शन हुआ। उन्होंने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय के 56 वर्षीय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके जोशी, 55 वर्षीया स्टाफ नर्स बीना और 30 वर्षीया स्टाफ नर्स निशा भंडारी को हल्का बुखार आया, जो उपचार के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
आज भी लगेगा कोरोना का टीका
ट्रामा सेंटर भवन में बनाए केंद्र में सोमवार को भी कोरोना के टीके लगेंगे। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि टीका लगाने के लिए चयनित लाभार्थियों की सूची सीएमओ कार्यालय से तय हो रही है। सूची पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। पोर्टल से ही मोबाइल में संदेश भेजकर लाभार्थियों को सूचित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पहले दिन टीका लगाने से वंचित रहे स्वास्थ्य कर्मियों को कब टीका लगाया जाएगा यह भी सीएमओ कार्यालय से ही तय होगा।
नशे से करना होगा परहेज
संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर के सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी का कहना है कि कोरोना का टीका लगाने के बाद विशेष सावधानी बरतने की जरूरत नहीं है, लेकिन टीका लगाने के करीब एक सप्ताह तक नशे का परहेज करना होगा।
16 गैर सरकारी चिकित्सा कर्मी भी लगवा चुके टीका
टनकपुर में पहले दिन कोरोना का टीका लगवाने वालों में 60 लाभार्थी स्वास्थ्य विभाग के थे। चार लाभार्थी बाल विकास विभाग के कर्मचारी और निजी अस्पतालों के 16 चिकित्सा कर्मियों ने भी कोरोना का टीका लगवाया है।
कोरोना टीका लगाने बाद के बाद ड्यूटी पर डटी रही स्टाफ नर्सें
टनकपुर (चंपावत)। शनिवार को कोरोना का टीका लगाने के अगले दिन भी संयुक्त चिकित्सालय की स्टाफ नर्सों ने रविवार को इमरजेंसी सेवा में ड्यूटी की। उनका कहना है कि हल्के रिएक्शन के बाद अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

शनिवार से शुरू कोरोना टीकाकरण अभियान में पहले दिन सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सा कर्मचारियों को टीके लगाए गए थे। टीका लगाने वालों में संयुक्त चिकित्सालय की स्टाफ नर्स बीना, रीना रजवार, बीना ज्याला, प्रतिभा कार्की, पूजा खड़ायत, संगीता बोहरा, रीतिका सिंह, ज्योत्सना उप्रेती ने भी टीका लगवाया और रविवार को अवकाश के दिन अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में सभी ड्यूटी पर डटी रहीं। स्टाफ नर्स रीतिका सिंह ने बताया कि टीका लगाने के बाद सभी को हल्का रिएक्शन हुआ, लेकिन कुछ ही लोगों ने रिएक्शन के बारे में बताया। नर्स रीतिका का कहना है कि टीके से हुए हल्के रिएक्शन से घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed