फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 16 december: 20 new positive, in Banbasa 62 nepal people found corona positive

उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को मिले 20 नए मामले, भारत आ रहे नेपाल के 53 कोरोना संक्रमितों को लौटाया

Thu, 16 Dec 2021 07:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 16 Dec 2021 07:07 PM IST
सार

कोरोना के लिहाज से भारत-नेपाल के बीच आवागमन काफी खतरनाक हो गया है। पिछले दो दिनों में नेपाल से भारत आ रहे 53 कोरोना संक्रमित लोगों को वापस भेजा गया है।
 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 16 december: 20 new positive, in Banbasa 62 nepal people found corona positive
बनबसा शारदा बैराज चौकी पर होती नेपाली नागरिकों की कोरोना जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, गुरुवार को नौ कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना के लिहाज से भारत-नेपाल के बीच आवागमन काफी खतरनाक हो गया है। पिछले दो दिनों में नेपाल से भारत आ रहे 53 कोरोना संक्रमित लोगों को वापस भेजा गया है।

विज्ञापन


बनबसा बाजार में भी संक्रमण बढ़ने का खतरा
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से महामारी बढ़ने का खतरा है। मैत्री बसों से भारत आ रहे कई नेपाली नागरिक भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इस गति से कोरोना संक्रमित नेपाली नागरिकों के भारत आने का क्रम जारी रहा तो बनबसा सीमा पर एसएसबी, पुलिस, शारदा बैराज कर्मी, कोरोना योद्धाओं समेत बनबसा बाजार में भी संक्रमण बढ़ने का खतरा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: क्रिसमस और नए साल के लिए वादियां तैयार, नैनीताल में 80 तो मसूरी में 60 फीसदी तक एडवांस बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच चौकी प्रभारी डॉ. दानिश ने बताया कि मंगलवार को नेपाली मैत्री बसों में सवार 18 यात्रियों के साथ ही अन्य 11 लोग भी कोरोना संक्रमित मिले, जिन्हें लौटाया गया। बुधवार को  ऐसे 24 लोग और मिले। जिन्हें वापस लौटाया गया। बनबसा की नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल एवं पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने सीमा पर ही नेपाली नागरिकों की कोविड जांच करवाने की मांग की है। 

नेपाल प्रशासन से वार्ता कर समस्या सुलझाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी दोनों देशों के लिए चिंता का विषय है।
- हिमांशु कफल्टिया, एसडीएम, टनकपुर

उत्तराखंड में गुरुवार को मिले 20 नए मामले
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, नौ कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को देहरादून, हरिद्वार व नैनीताल में चार-चार, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में तीन-तीन और पिथौरागढ़ जिले में दो मामले सामने आए हैं। वहीं, अब प्रदेश में कोविड के 153 एक्टिव केस हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या 58 देहरादून की है।

कोविड राहत पैकेज में 5.40 लाख को दिए 136 करोड़ रुपये 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ओर से घोषित कोविड राहत पैकेज के तहत 5.40 लाख लाभार्थियों को अब तक 136 करोड़ की राशि वितरित की गई। सचिवालय से अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कोविड राहत पैकेज की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री की गई घोषणाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया कि कि परिवहन विभाग के तहत 32486 सार्वजनिक सेवायानों के चालकों, परिचालक, क्लीनर को आर्थिक सहायता के रूप में 6.68 करोड़ की धनराशि, संस्कृति विभाग के 1030 सांस्कृतिक दलों को 21 लाख, शहरी विकास विभाग के तहत नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल में पंजीकृत 420 वोट संचालकों को 42 लाख की राहत रशि दी गई। 

महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 2318 लाभार्थियों का 2.79 करोड़ की धनराशि जारी की गई। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 217526 स्वयं सहायता समूहों को ब्याज प्रतिपूर्ति के रूप में 20.58 करोड़, ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 65186 सीएलएफ को एकमुश्त अनुदान के रूप में 7.95 करोड़ और 459 ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों को 10 हजार की प्रोत्साहन राशि के रूप में 45.90 करोड़ की धनराशि जारी की गई। 

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की 33297 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को एक हजार प्रति कार्मिक की दर से 3.33 करोड़, 33297 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को दो हजार प्रति कार्मिक की दर से 6.66 करोड़ की राशि दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के तहत 12529 आशा वर्कर को दो हजार प्रतिमाह की दर से 5 माह का 12.53 करोड़, रक्षा बंधन पर 11983 आशा कार्यकर्ता को एक हजार की दर से 1.20 करोड़, युवा कल्याण विभाग के 1087 युवक मंगल दल, महिला मंगल दलों को 6 माह की आर्थिक सहायता के रूप में 1.55 करोड़, राजस्व विभाग के अधीन 1347 पटवारी लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार को दस हजार की एक मुश्त प्रोत्साहन राशि के रूप में 1.34 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। बैठक में सचिव एसए मुरुगेशन, रविनाथ रमन, विनोद कुमार सुमन, एसएन पांडे आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed