{"_id":"64de530aa76ad920d50e8ee6","slug":"courtyard-collapsed-in-heda-village-threat-to-house-too-champawat-news-c-229-1-shld1009-1305-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हेड़ा गांव में आंगन ढहा, मकान को भी खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हेड़ा गांव में आंगन ढहा, मकान को भी खतरा
Thu, 17 Aug 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के हेड़ा गांव में आपदा से टूटा मकान का आंगन। संवाद
चंपावत। आपदा की चपेट में आने से नेपाल सीमा से लगे पोथ ग्राम पंचायत के हेड़ा गांव में एक मकान का आंगन ढह गया है। सड़क से ढाई किलोमीटर दूर माधो सिंह के मकान का 15 फीट आंगन भू-कटाव की चपेट में आ गया है। सामाजिक कार्यकर्ता ललित सिंह जयाल ने बताया कि इससे मकान को भी खतरा हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की प्रशासन से मांग की है।
इधर 22 जुलाई से बंद धौन-बड़ौली सड़क आखिर तीन सप्ताह बाद 12 अगस्त को खुली लेकिन पांच घंटे तक सड़क खुली रहने के बाद एक बार फिर मलबा आने से यह सड़क बंद है। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल दत्त, जय दत्त सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के निचले हिस्से से लगी इस सड़क को खोलने को लेकर सरकारी तंत्र दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
इस वजह से परेशानी के अलावा यहां के लोगों को जरूरी सामग्री लाने के लिए ढुलान में अधिक खर्च करना पड़ रहा है। जिले में इसके अलावा जैगांव-जैतोली सड़क बंद है। उधर प्रशासन का कहना है कि दोनों सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद